फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी मांगना पड़ा महंगा: डेढ़ साल सऊदी अरब की जेल में काटे, यातनाएं झेली, पंजाब लौटे नरेश की दर्द भरी दास्तां

Sun, 30 Mar 2025 10:58 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

विदेश जाने और वहां कमाने का सपना लिए पंजाब से सऊदी अरब गए व्यक्ति के साथ जो कुछ हुआ वह उसने कभी सोचा नहीं था। चार साल पहले जालंधर से सऊदी अरब गए नरेश कुमार ने वहां यातनाएं झेली। जेल भी काटी। 
विज्ञापन
संत सीचेवाल के साथ नरेश कुमार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या कोई व्यक्ति सिर्फ छुट्टी मांगने के कारण इतनी बड़ी मुसीबत में फंस सकता है, यह शायद ही किसी ने सोचा होगा। सऊदी अरब में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे नरेश कुमार को जब चार साल बाद अपने परिवार से मिलने के लिए छुट्टी चाहिए थी, तब कंपनी ने उन्हें चोरी के झूठे आरोप में फंसा दिया।

विज्ञापन


इसके बाद करीब डेढ़ साल तक उन्हें थानों और जेलों में मानसिक यातनाएं झेलनी पड़ीं। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से जालंधर जिले के गांव मिठड़ा निवासी नरेश कुमार की घर वापसी संभव हो सकी। 

सुल्तानपुर लोधी स्थित निर्मल कुटिया में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे नरेश कुमार ने अपनी दर्द भरी दास्तान सुनाई। नरेश कुमार ने बताया कि वे साल 2014 में सऊदी अरब गए थे और तीन बार अपने गांव वापस आ चुके थे, लेकिन जब वे 2019 में सऊदी अरब गए और चार साल बाद छुट्टी मांगी, तो कंपनी ने उन्हें चोरी के झूठे आरोप में फंसा दिया और एक बंद कमरे में कैद कर दिया। वहां उन्हें दिन में सिर्फ दो बार खाना दिया जाता था और बहुत ही छोटे कमरे में बंद रखा गया था।
विज्ञापन


कंपनी ने उन्हें झूठे चोरी के मामले में फंसाकर किया पुलिस के हवाले 
नरेश की पत्नी ने राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल के कार्यालय से संपर्क किया, जिसके बाद संत सीचेवाल सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से हस्तक्षेप किया और दो महीने तक बंद कमरे में कैद नरेश कुमार की रिहाई करवाई। नरेश कुमार ने बताया कि एंबेसी के हस्तक्षेप से वे कंपनी से तो बाहर आ गए, लेकिन बाद में कंपनी ने उन्हें झूठे चोरी के मामले में फंसाकर पुलिस के हवाले कर दिया, जहां उन्हें सात महीने तक जेल में रखा गया। नरेश कुमार की पत्नी ने बताया कि उनकी दोनों बेटियों की हालत भी बहुत खराब थी और उनकी की खबर से नरेश की बुजुर्ग मां को गहरा सदमा लगा।

अरब देशों में झूठे मुकदमों में फंसकर परेशान हो रहे प्रवासी मजदूर: सीचेवाल
राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने विदेश मंत्रालय और सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास की पैरवी से ही नरेश कुमार की घर वापसी संभव हो सकी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रवासी मजदूरों को झूठे चोरी के मामलों में फंसाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि मस्कट से लौटने वाली लगभग सभी लड़कियों ने बताया कि उन्हें झूठे मामलों में फंसाकर वापस जाने से रोका जाता था। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें भारत लौटते वक्त भारतीय प्रवासियों को इसी तरह झूठे मामलों में उलझा दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें