फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव दफनाने न देने से गुस्साए लोगों का प्रदर्शन

Wed, 18 May 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
अलावलपुर में एक मुस्लिम व्यक्ति के शव को दफनाने न देने का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने बुधवार को व्यक्ति के शव को डीसी दफ्तर में रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि वे शव को लेकर कब्रिस्तान गए तो कुछ शरारती तत्वों ने दफनाने नहीं दिया। इससे गुस्साए मुस्लिम समाज के लोग डीसी दफ्तर लाश लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर वे कब्रिस्तान में शव नहीं दफना सकते तो फिर वे शव को दफनाने कहां जाएं।

उनका कहना था कि जब उनकी बात गांव में नहीं सुनी गई तो वह डीसी दफ्तर आए हैं। मृतक का नाम मकसूद अली था, वह अलावलपुर का ही रहने वाला था। मुस्लिम समुदाय के लोगों की बात सुनकर डीसी कमल किशोर यादव ने तुरंत कार्रवाई करते उन्हें मदारा के पास बने कब्रिस्तान में भेज दिया। इसके अलावा डीसी ने गांव में बने कब्रिस्तान के आसपास चारदीवारी करने के भी आदेश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें