फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में दौड़े लोग

विज्ञापन
कोटकपूरा में किसान आंदोलन के समर्थन में रन फार फार्मर्स में शामिल संस्थाओं के सदस्य। - फोटो : FARIDKOT
विज्ञापन
कोटकपूरा। दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों का समर्थन करने के लिए श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल की ओर से रविवार को शहर में रन फॉर फार्मर्स का आयोजन किया गया। इसमें 35 से भी अधिक संस्थाओं के पदाधिकारियों और सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रविवार को लाला लाजपत राय पार्क से इसकी शुरुआत की गई। शहर का चक्कर लगाने के बाद पार्क में इसका समापन किया गया। श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल के जोनल कनवीनर डॉ. अविनिंदर पाल सिंह और बलजीत सिंह खीवा ने कहा कि कृषि कानून सिर्फ किसानों तक सीमित नहीं है। पंजाब की आर्थिक स्थिति खेतीबाड़ी से जुड़ी हुई है और यदि पंजाब का किसान खुशहाल नहीं रहेगा तो समाज के सभी वर्ग प्रभावित होंगे। रन फार फार्मर्स के माध्यम से केंद्र सरकार को संदेश दिया जा रहा है कि शहरों के लोग भी किसानों के साथ खड़े हैं। इस मौके पर कांग्रेस के जिला प्रधान अजयपाल सिंह संधू, आम आदमी पार्टी के विधायक कुलतार सिंह संधवां, सेवामुक्त तहसीलदार राजिंदर सिंह सरां ने केंद्र सरकार से मांग रखी कि इन खेती कानूनों को जल्द से जल्द वापस लिया जाए। मौके पर गायक दर्शनजीत सिंह ने गीत के माध्यम से लोगों में जोश भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें