कोरोना के साथ-साथ पठानकोट के लोग अब लावारिस कुत्तों के आतंक के साए में जी रहे हैं। जिला भर में दिन-ब-दिन डॉग बाइट के केस बढ़ते जा रहे हैं। पिछले चार दिनों से 150 से अधिक लोग सिविल अस्पताल से एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच चुके हैं।
लोगों का कहना है कि सेहत विभाग ने कोरोना को लेकर प्रबंध कर रखे हैं, लेकिन लावारिस कुत्तों से लोगों को बचाने के मामले में नगर निगम के अधिकारियों ने कुछ खास प्रबंध नहीं किया। बता दें, शनिवार को सिविल अस्पताल में डॉग बाइट के 22 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक मामले ढांगू रोड, सैली रोड, सैली कुलियां, जुगियाल एरिया के हैं। नगर निगम हेल्थ ब्रांच के मेडिकल अफसर डॉ. एनके सिंह का कहना है कि सोमवार से डॉग स्ट्रलाइजेशन का काम शुरू कर दिया जाएगा।