फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पटवारी डेढ़ बजे तक ही करेंगे पब्लिक डीलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अफसरों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सरकारी कर्मचारियों में भी अब कोरोना का डर पैदा हो गया है। जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स स्थित आरटीए दफ्तर के सेक्रेटरी और 8 अन्य कर्मचारियों के पॉजिटिव आने के बाद अब पटवारियों ने पब्लिक डीलिंग का काम घटा दिया है। पटवारियों व कानूनगो के पास सुबह 9 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक ही पब्लिक डीलिंग होगी। इसके बाद वह अपना दफ्तरी कामकाज निपटाएंगे। इस बारे में पटवारियों ने दफ्तरों के बाहर नोटिस भी लगा दिया हैं।
विज्ञापन

पटवारियों के अनुसार कोरोना से बचाव के साथ यह दफ्तर का पेंडिंग काम निपटाने की भी कोशिश है। अगर पूरे दिन पब्लिक डीलिंग करते रहे तो लोग सुबह से शाम तक आते ही रहते हैं और वह अपना दफ्तर का काम नहीं कर पाएंगे। इससे पहले जिला मजिस्ट्रेट घनश्याम थोरी ने आदेश जारी कर अधिकारियों के सीधे लोगों से मांगपत्र लेने पर भी रोक लगा दी थी और लोगों को आवेदन व शिकायतें भी ईमेल के जरिए भेजने के लिए कहा जा रहा है। आरटीए सेक्रेटरी बरजिंदर सिंह ने भी पब्लिक डीलिंग का टाइम सुबह 9 से दोपहर डेढ़ बजे तक कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें