फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पठानकोट बनेगा वैश्विक संवाद का केंद्र, 14 देशों की नामचीन हस्तियां करेंगी शिरकत

Sun, 11 Oct 2026 12:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्राध्यक्षों, केंद्रीय जांच एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी से सजेगा विशेष आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। सीमावर्ती शहर पठानकोट में रविवार, 11 अक्तूबर को एक अंतरराष्ट्रीय विचार-विमर्श मंच सजेगा। समाजसेवी सृजल गुप्ता की पहल पर ढांगू रोड स्थित एक होटल में टेडएक्स कैलेडोनियन का आयोजन होगा। इसका संदेश द वर्ल्ड कम्स टू पठानकोट है।
इस सम्मेलन में विभिन्न देशों के पूर्व शासनाध्यक्ष, मंत्री और कूटनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। वे अपने अनुभव और विचार साझा करेंगे। माल्टा के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ मस्कट और रोमानिया के पूर्व प्रधानमंत्री विक्टर पोंटा भाग लेंगे। मोल्दोवा के पूर्व प्रधानमंत्री इयूरी लंका और स्लोवाकिया के पूर्व प्रधानमंत्री एडुआर्ड हेगर भी उपस्थित रहेंगे। इटली के पूर्व उपप्रधानमंत्री लुइगी डि माओ और ब्रिटेन के पूर्व रक्षा मंत्री ग्रांट शाप्स भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप राय और बिनांस से जुड़े राज टिमोथी नंदवानी भी शामिल होंगे। भारत की ओर से सीबीआई के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना भी शिरकत करेंगे। कुल 14 देशों के प्रतिनिधि भी इसमें भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन का उद्देश्य और तैयारी
सृजल गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन की योजना मार्च-अप्रैल में तैयार हुई थी। विदेशों से संपर्क साधते समय पठानकोट की पहचान बतानी पड़ी। इस आयोजन को साकार करने में करीब 180 दिनों की मेहनत लगी है। इसका उद्देश्य पठानकोट का भविष्य संवारना, शिक्षा में सुधार और नौकरी के अवसर पैदा करना है। मेहमान तीन दिनों तक पठानकोट में रहेंगे और स्थानीय संगठनों से संवाद करेंगे।
फोटो: 01 सम्मेलन के प्रति जानकारी देते सृजल गुप्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें