छह आतंकवादी कहां से घुसपैठ कर पठानकोट एयरबेस कैंप तक पहुंचे, एनआईए ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है।
वीरवार को एनआईए की एक टीम, जिसका नेतृत्व डीजी एनआईए शरद कुमार कर रहे थे, भारत पाक सीमा पर पहुंची और वहां पर घुसपैठ के संभावित रास्तों को खंगाला। इसके अलावा आसपास के खेतों में भी जवानों ने सर्च की ताकि आतंकवादियों की कोई निशानी गिरी हो तो उसके जरिए अपनी आशंकाओं को पुख्ता किया जा सके।
आसपास के गांवों के कई लोगों से एनआईए की टीम ने पूछताछ की। एनआईए की टीम और पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच वीरवार को एक बैठक भी हुई।
इसमें पंजाब पुलिस के एसपी सलविंदर सिंह के बारे में भी जानकारी ली गई। एनआईए अधिकारियों ने एसपी सलविंदर सिंह से शाम को फिर पूछताछ शुरू कर दी है।
एनआईए का पूरा फोकस एसपी सलविंदर सिंह और वह इलाका है, जहां पर एसपी की गाड़ी लूटी गई थी।