फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी के नीचे आया पांच साल का बच्चा, मौत

Fri, 08 Jan 2016 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
वरियाणा डंप पर वीरवार दोपहर को कूड़े वाली गाड़ी के नीचे आने से एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। उसकी पहचान माता संत कौर नगर के मंकुश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ड्राइवर ने कूड़ा उतारने के लिए वरियाणा डंप पर गाड़ी खड़ी की थी। हैंड ब्रेक भी लगाई थी, लेकिन अचानक गाड़ी पीछे आ गई।

उस समय ट्रक के पीछे खड़ा मंकुश कूड़ा उठा रहा था। इस दौरान वह गाड़ी के नीचे आ गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां पर बच्चे से दम तोड़ दिया।

बच्चे की मौत के बाद सफाई मजदूर फेडरेशन यूनियन की तरफ से सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा किया गया। यूनियन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने कहा कि बच्चे के इलाज में डॉक्टरों ने लापरवाही बरती है।
विज्ञापन


बच्चे का इलाज ठीक ढंग से नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चा जिस कूड़े के ट्रक के नीचे आया है वह जिंदल कंपनी का है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बच्चे के परिवार वालों को 25 लाख रुपये दिए जाए।

यूनियन की मांग है कि लापरवाही से इलाज करने वाले डॉक्टरों को सस्पेंड किया जाए। सॉलिड वेस्ट के तहत सफाई का ठेका लेने वाली जिंदल कंपनी का ठेका खत्म किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें