फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनबस कर्मियों ने निजी बस माफिया को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। लंबे समय से पंजाब रोडवेज और पनबस के कर्मचारी पंजाब सरकार पर निजी बस माफिया को बढ़ावा देने का आरोप लगाते रहे हैं। इसी आरोप के साथ मंगलवार को पंजाब रोडवेज और पनबस की संयुक्त एक्शन कमेटी की तरफ से जालंधर में गेट रैली की गई। इस रैली में सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मुलाजिम नेताओं ने कहा कि सरकार की तरफ से माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने के चलते उसके हौसले बुलंद हो रहे हैं, जिससे भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। निजी बस माफिया मनमानी जगहों पर बसें रोककर सवारी उठाते हैं और मनमाना किराया भी वसूलते हैं। मुलाजिम ने कहा कि सरकार निजी बस माफिया को बढ़ावा दे रही है। इस कारण पंजाब रोडवेज को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें