पठानकोट। बारठ साहिब गुरुद्वारा से माथा टेककर लौट रहे दो दोस्तों की कार सोमवार शाम ट्रैक्टर-ट्राले से टकरा गई है। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। मृतक की पहचान सुंदरनगर निवासी भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान जसप्रीत सिंह निवासी धीरा के रूप में है। थाना सदर ने आरोपी चालक देसराज, गांव लक्खोवाल, जिला हनुमानगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जसप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह और उसका दोस्त गुरुद्वारा से माथा टेककर वापस पठानकोट आ रहे थे। जब वे खोसला मिल राजपरूरा के पास पहुंचे तो उनकी कार एक ट्रैक्टर-ट्राले टकरा गई। हादसे में मेरे दोस्त भूपिंदर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुझे काफी चोट आईं। एएसआई कमल कुमार के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है।