फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार पाक महिला हॉकी टीम खेलेगी सुरजीत टूर्नामेंट

Sat, 12 Oct 2013 10:52 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के जालंधर में चल रहे सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान की महिला हॉकी टीम राजी हो गई है और वह 13 अक्तूबर को जालंधर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


उनका वाघा बार्डर पर सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के प्रतिनिधि स्वागत करेंगे और जालंधर लेकर आएंगे। सुरजीत हॉकी के पदाधिकारी व जालंधर के एसडीएम इकबाल संधू ने बताया कि टीम के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।

एसडीएम संधू के मुताबिक टीम को ओलंपियन व पाकिस्तान हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद उस्मान की देखरेख में भेजा जा रहा है। महिला हॉकी टीम की कप्तानी आमना मीर करेंगी। जालंधर में 14, 15 और 17 अक्तूबर को पाकिस्तानी महिला हॉकी टीम मैच खेलेगी। यह पहली बार है कि पाकिस्तान की महिला हॉकी की टीम सुरजीत हॉकी मेमोरियल टूर्नामेंट खेलने के लिए आ रही है। इस टीम में डिप्टी चीफ खादीजा उस्मान होंगे।
विज्ञापन


टीम में शाहिदा यासमीन, इशरत अब्बास, जाकिया नवाज, असमा असरफ, अक्सा असरफ, अक्सा मुमताज, हीना कव्वल उपकप्तान, मायिरा, अंबरीन अरशद, नफीसा अनवर, आइशा बशीर, अफसान नूरीन, इकबाल जावेद इकबाल, मरियम मंसा मैच खेलेंगी।

उनके जालंधर में एक बड़े होटल में ठहराने की योजना है, जिस पर अभी से एजेंसियों ने अपनी नजर रखनी शुरू कर दी है। प्रशासनिक व पुुलिस अधिकारी महिला हॉकी टीम को ठहराने के लिए तमाम इंतजाम खुद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें