फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के पूर्व राष्ट्रपति ने पुश्तैनी घर में बिताया एक घंटा

Mon, 28 Oct 2013 10:27 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर के मोहल्ला सुराजगंज में जन्मे पाक के पूर्व राष्ट्रपति वसीम सज्जाद सोमवार को अपने पुराने घर को देखने के लिए जालंधर पहुंचे। उन्होंने पुराने घर को आस-पड़ोस की छत से खड़े होकर देखा तो उनके चेहरे पर खुशी साफ बता रही थी कि वह बचपन की यादों में खो गए हैं।
विज्ञापन


काफी समय तक वह खंडहर बन चुके घर को देखते रहे। वह एक घंटा रुके। सज्जाद ने कहा कि वह किसी सियासी मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते, यह उनका एक निजी दौरा है।

इतना जरूर कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच मसले बैठकर सुलझाए जा सकते हैं। उनके साथ आए दोनों बेटे उमर सज्जाद और जाहिद हामिस पिता की खुशी देखकर मुस्कुराए बिना न रह सके। उमर और जाहिद पाकिस्तान में सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं।
विज्ञापन


 जालंधर पहुंचने पर पाक के पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत जिला बार एसोसिएशन के प्रधान मंदीप सिंह और वरिष्ठ एडवोकेट नवतेज सिंह तूर ने किया। बार एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि उनको जालंधर में अपने पैतृक इलाके में आकर बेहद प्रसन्नता हो रही है।

 उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोगों की जड़ें भारत में है और भारतीयों की पाकिस्तान में। उन्होंने जालंधर की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के वकीलों ने पूरे विश्व में जिले का नाम रोशन किया है। जालंधर के एडवोकेट याकूब अली खान पाकिस्तान के चीफ जस्टिस रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनके नाना शेख मोहम्मद शरीफ भी एक वकील थे, जालंधर में कचहरी में प्रैक्टिस करते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें