जालंधर। लीगल एजूकेशन और टीचिंग के तरीकों पर सेंट सोल्जर लॉ कालेज ने अपने फैकल्टी के लिए एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया। ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. मनहर अरोड़ा ने वर्कशाप की शुरुआत की। उन्होंने एक शिक्षक के रूप में अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए और शिक्षण में संचार कौशल के महत्व की ओर इशारा किया।
मुख्य वक्ता कालेज के डायरेक्टर डॉ. एससी शर्मा ने शिक्षण की इंफार्मेशन, शारीरिक भाषा, संचार कौशल और विधियों के रूप में वर्णित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षक को कक्षा में तैयार होकर जाना चाहिए व एक अनुकूल वातावरण का निर्माण करना चाहिए। डॉ. अमित कुमार ने लेक्चर, फ्लिप्ड क्लास रूम, प्रोजेक्ट, प्रॉब्लम सॉल्विंग, इंक्वायरी व मिश्रित विधियों जैसी शिक्षण विधियों का विस्तृत विवरण दिया। सेंट सोल्जर इंजीनियरिंग कालेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरप्रीत सिंह सैनी ने वर्तमान शिक्षा और लीगल एजूकेशन में आईटी के उपयोग पर चर्चा की। डॉ. गुरप्रीत ने कोविड -19 स्थिति के दौरान लीगल प्रैक्टिस में आईटी के उपयोग का उल्लेख किया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कालेज के प्रयास की सराहना करते हुए वर्कशाप को समय की जरूरत बताया।