एडीजीपी राम सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस तीन स्तरों पर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। नशा तस्करों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नशा करने वालों का पुनर्वास, उन्हें नशा छुड़ाने के केंद्रों में भेजा जा रहा है।
पंजाब सरकार की नशा मुक्त पंजाब मुहिम के तहत जालंधर में शनिवार को बड़े पैमाने पर ऑपरेशन कासो चलाया गया। इस अभियान की कमान खुद एडीजीपी राम सिंह ने संभाली। शहर के पठानकोट चौक और अली मोहल्ला समेत आठ इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
एडीजीपी राम सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस तीन स्तरों पर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। नशा तस्करों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नशा करने वालों का पुनर्वास, उन्हें नशा छुड़ाने के केंद्रों में भेजा जा रहा है। जन सहयोग से जागरूकता अभियान, ताकि आम जनता इस लड़ाई में भागीदार बन सके। उन्होंने कहा कि जैसे आतंकवाद के समय लोगों ने पुलिस का साथ दिया था, वैसे ही अब नशे के खिलाफ भी जनता से सहयोग मिल रहा है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और जल्द ही नशे की इस समस्या को जड़ से खत्म किया जाएगा।