26 को रोहड़ू, जुब्बल, कोटखाई और 27 को कुमारसैन और सुन्नी के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।
- फोटो : अमर उजाला
सिख रेजिमेंटल सेंटर में 30 मई को खुली भर्ती होने जा रही है। सिपाही जनरल ड्यूटी, सिपाही क्लर्क और ट्रेड मैन के लिए सेवारत, सेवानिवृत्त, विधवाओं, युद्ध विधवाओं के बच्चों, सेवारत व सेवानिवृत सैनिकों के भाइयों के लिए 30 और 31 मई तक रामगढ़ कैंट में भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।
यह भर्ती यूनिट हेडक्वार्टर कोटे के तहत होगी। सैनिक जनरल ड्यूटी श्रेणी के लिए उम्मीदवार के 10वीं कक्षा में हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत व पूर्ण योग 45 प्रतिशत होने चाहिए। जम्मू कश्मीर से जम्मू, सांबा व कठुआ जिलों को छोड़कर सभी उम्मीदवार केवल 10वीं पास होने चाहिए। क्लर्क के लिए 12वीं कक्षा में हर विषय में कम से कम 40 प्रतिशत और पूर्ण योग 50 प्रतिशत होने चाहिए।
ट्रेडमैन के लिए उम्मीदवार दसवीं पास हो। सैनिक जनरल ड्यूटी के लिए आयु सीमा 17 से 21 साल और क्लर्क व ट्रेडमैन के लिए 17 से 23 साल है। उम्मीदवार अपने साथ शिक्षाएं चरित्र जाति व अन्य प्रमाण पत्रों के साथ-साथ अपनी फोटो की 15-15 प्रतियां लेकर आएं।