फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण में एक तिहाई किसानों को मिलेगा कर्फ्यू पास

विज्ञापन
फिरोजपुर में डीसी दाना मंडी में गेहूं खरीद की तैयारियों का जायजा लेते अफसर। - फोटो : FIROZPUR
विज्ञापन
फिरोजपुर में कोरोना बीमारी के चलते गेहूं खरीद के लिए 200 मंडियां स्थापित की गई हैं। पहले चरण में एक तिहाई किसानों को कर्फ्यू पास दिया जाएगा। तीन गांवों के लिए एक दाना मंडी स्थापित की गई है, ऐसा सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए किया गया है। मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग की मार्किंग भी की गई है। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने दी।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में 68 नई दाना मंडियां गेहूं खरीद के लिए खोली गई हैं, जिससे कुल मंडियों की संख्या 199 हो गईहै जबकि जिले में कुल 650 गांव हैं। प्रत्येक तीन से चार गांवों के लिए एक मंडी की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि खरीद प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से संपन्न होगी। पहले चरण में एक तिहाई किसानों को कर्फ्यू पास जारी होंगे, जिस दौरान वह अपनी फसल मंडियों में लेकर आएंगे। 48 घंटे में लिफ्टिंग सुनिश्चित की जाएगी और इसके बाद दूसरे चरण में एक तिहाई किसानों और फिर तीसरे चरण में एक तिहाई किसानों को कर्फ्यू पास देकर उनकी फसल खरीदी जाएगी। ये सारी प्रक्रिया मंडियों में भीड़भाड़ रोकने की मकसद से अपनाई गई है। उन्होंने बताया कि सभी मंडियों में 30 बाय 30 की मार्किंग की गई है, जिसके अंदर ही फसल की ढेरी लगाई जाएगी और वहीं सारी प्रक्रिया संपन्न होगी।
उन्होंने बताया कि यह मार्किंग इस हिसाब से की गई है कि एक मार्किंग दूसरी मार्किंग से काफी दूर है, ताकि लोग एक-दूसरे के संपर्क में न आएं। इसी तरह मंडियों में आने वाली ट्रालियों को एंट्री गेट पर ही सैनिटाइज किया जाएगा। मंडियों में हाथ धोने की व्यवस्था भी की गई है। मंडियों में कहां पर किसान खड़े होंगे, कहां पर गेहूं की बोरियां रखी जाएंगी, कहां पर फसल की ढेरी होगी, कहां पर फसल सुखाने के लिए पंखा लगाया जाएगा और कहां लेबर खड़ी होगी, इन सब चीजों की मार्किंग पहले से ही करवा ली गई है, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित किया जा सके। गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा लेकिन साथ ही हमें कोरोना वायरस की महामारी को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और कर्फ्यू के नियमों का भी पूरा पालन करना होगा, ताकि इस बीमारी के विस्तर को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें