फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime: नकोदर में दो गुटों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत, चार लोग हुए घायल

Wed, 18 Jun 2025 10:50 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

नकोदर क्षेत्र में शंकर बाइपास टी-पॉइंट पर देर शाम दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
नकोदर में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर देहात के नकोदर क्षेत्र में शंकर बाइपास टी-पॉइंट पर देर शाम दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए। गोलीबारी की आवाज़ से इलाके में दहशत फैल गई। नकोदर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दो गाड़ियां जब्त कीं और तीन युवकों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


गोलीबारी में एक युवक की मौत

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोलीबारी में घायल युवक युवराज, जो पास के जिम-कम-सर्विस स्टेशन में काम करता था, को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि गोलीबारी के दौरान युवराज जिम से बाहर आया था और वह इस हिंसक झड़प में गोली का शिकार हो गया। इसके अलावा, एक गुट के युवक दिलप्रीत, निवासी कंग साबू, भी गोली लगने से घायल हुआ। अन्य दो घायलों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है

पुलिस की कार्रवाई 

सूचना मिलते ही नकोदर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल से टोयोटा फॉर्च्यूनर और स्विफ्ट डिज़ायर गाड़ी को जब्त किया। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हिरासत में लिए गए युवकों से गोलीबारी के कारणों और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Accident: प्राइवेट बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, सेना का जवान और पत्नी घायल, आरोपी चालक फरार, Video


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें