फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: टिप्पर और कार की टक्कर में एक कार सवार की मौत, 4 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़शंकर (होशियारपुर)। माहिलपुर-फगवाड़ा रोड पर रविवार सुबह करीब 5 बजे कोटफतूही अड्डे के पास बिस्त दोआब नहर के पुल पर एक टिप्पर और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी गांव भवानीपुर थाना गढ़शंकर के रूप में हुई है जबकि टिप्पर चालक मौके से भाग गया। मौके पर थाना माहिलपुर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सुबह करीब पांच बजे एक टिप्पर बहराम से माहिलपुर की ओर जा रहा था और दूसरी तरफ बिस्त दोआब नहर रोड पर गढ़शंकर की और से बीत क्षेत्र के गांव भवानीपुर की एक कार पुल के पास पहुंची तो टिप्पर के साथ उसकी टक्कर हो गई। चालक अजय खेपड़ अपने चाचा बिंदर पाल को अमृतसर एयरपोर्ट पर छोड़ने जा रहा था। इस घटना में कार चालक अजय खेपड़, उसका चाचा बिंदरपाल, उसका दोस्त सुखविंदर सिंह, 13 वर्षीय कृष्ण चाचा का बेटा सभी भवानीपुर, परमिंदर सिंह चाचा का बेटा हाजीपुर बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें राहगीरों ने माहिलपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आगे रेफर कर दिया गया। इस हादसे में बुरी तरह से घायल 13 वर्षीय कृष्ण को डीएमसी लुधियाना और बिंदरपाल को सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें