फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से सवारियों से लदी बस पहुंची पठानकोट, ड्राइवर नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। 50 फीसदी से अधिक सवारियां बैठाने के मामले में बस चालक के खिलाफ थाना सुजानपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान जम्मू-कश्मीर के गांव रड़ा, थाना रामगढ़ (सांबा) निवासी जसबीर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि माधोपुर में जम्मू-कश्मीर से एक बस आई थी। इसकी सारी सीटें फुल थीं। जबकि नियम के अनुसार बस में 50 फीसदी से अधिक सवारियां नहीं बैठा सकते हैं। इसी के चलते बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे मामले में थाना दो पुलिस ने नाइट कर्फ्यू के दौरान बिना मास्क सड़कों पर घूमने पर पटेल चौक निवासी रमन पर मामला दर्ज किया।
शाहपुरकंडी पुलिस ने सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान इलेक्ट्रानिक की दुकान खोलने के मामले में आदर्श नगर निवासी अशोक कुमार पर मामला दर्ज किया है। थाना धारकलां पुलिस ने नाइट कर्फ्यू में कैंटर लेकर आए हिमाचल के चंबा निवासी राजेश कुमार, सुकरेत में ढाबा खोलकर बैठे सुरिंदर कुमार और लहरून में करियाना की दुकान खोलकर बैठे योगेश पठानिया को नामजद किया। नंगलभूर पुलिस ने मीरथल में करियाना की दुकान खोलकर बैठे नीरज महाजन को काबू किया। तारागढ़ पुलिस ने गांव दरशोपुर में फर्नीचर की दुकान खोलने वाले हरबंस लाल पर मामला दर्ज किया। नरोट जैमल सिंह पुलिस ने नाइट कर्फ्यू के दौरान उज्ज दरिया के पुलपर दोस्तपुर निवासी लियाकत अली को पकड़ा और मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें