चूरापोस्त और 92 हजार रुपये ड्रग्स मनी समेत एक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना मक्खू पुलिस ने जीटी रोड लोहियां के पास नाकाबंदी कर एक व्यक्ति को चूरापोस्त और 92 हजार ड्रग्स मनी के साथ काबू किया है। जबकि दूसरा साथी फरार हो गया। थाना मक्खू पुलिस ने शुक्रवार को उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिलने पर टी-प्वाइंट गांव सूदा के पास नाकाबंदी की हुई थी। सामने से दो व्यक्ति पैदल आ रहे थे। एक व्यक्ति पुलिस को देख बैग फेंककर वहां से फरार हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी काबू कर लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास चार किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान हंसा सिंह वासी रसूलपुर के रूप में हुई है। जबकि फरार होने वाले व्यक्ति का बैग चेक करने पर छह किलो चूरापोस्त और 92 हजार रुपये की ड्रग्स मनी बरामद हुई है। फरार व्यक्ति की पहचान गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। थाना मक्खू पुलिस ने उक्त दोनों व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।