संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। थाना वैरोके पुलिस ने शिवा दित्त्ता निवासी बड़ी सड़ियां को 300 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी एएसआई हरबंस सिंह ने बताया कि गश्त क दाैरान बड़ी सड़ियां के पास संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति दिखाई दिया।
पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, जिस दौरान उसके पास से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की सप्लाई को लेकर प्रारंभिक पूछताछ की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी यह नशा कहां से लेकर आया और किसे सप्लाई करने वाला था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।