फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास लाख की हेरोइन समेत एक गिरफ्तार

Mon, 21 Oct 2013 11:23 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। सीआईए स्टाफ देहाती की टीम ने एक लकवाग्रस्त युवक को 50 लाख की हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। ये युवक अशक्त होने की आड़ में आसानी से माल की तस्करी करता था।
विज्ञापन


पुलिस को इस तस्कर गिरोह के दो सदस्यों की तलाश है।

एसएसपी यूरिंदर सिंह हेयर व एसपी डिटेक्टिव राजिंदर सिंह ने बताया कि सीआईए के एसएचओ अंग्रेज सिंह को सूचना मिली थी कि विशाल आर्य उर्फ सोनू नेपाली हेरोइन तस्करी का कारोबार करता है।

उसने शैंकी व एसके नामक युवकों के साथ तस्करी का गैंग बना रखा है। सोनू नेपाली व उसके साथी पर मारपीट और अन्य 14 केस दर्ज हैं। सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाकर सोनू नेपाली उर्फ विशाल आर्य को काबू कर लिया।
विज्ञापन


उसके पास से 50 लाख रुपये की 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। सोनू नेपाली से पूछताछ में पता चला कि उसको लकवा का अटैक हुआ है, जिस कारण उस पर कोई शंका नहीं करता।

उसने तस्करी के पैसे से माडल हाउस में एक कोठी भी खरीद रखी है। वह हेरोइन का कारोबार एसके व शैंकी के साथ मिलकर करता है। एसके व शैंकी फरार चल रहे हैं लेकिन पुलिस को यह पता चला है कि हेरोइन की खरीद एक कुख्यात अपराधी राकेश से की जाती है, जो हत्या के केस में पुलिस को वांछित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें