फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बाबा फरीद आगमन पर्व पर सीएम की माता हरपाल कौर ने टिल्ला बाबा फरीद में माथा टेका

Wed, 23 Sep 2026 12:39 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पशुधन व किसान मेले समेत कुश्ती मुकाबलों के कार्यक्रमों में भी पहुंचे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की माता हरपाल कौर ने मंगलवार को बाबा फरीद आगमन पर्व पर गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद में नतमस्तक होकर अरदास की।
विज्ञापन

उन्होंने सरबत के भले और आपसी भाईचारे के लिए प्रार्थना की। गुरुद्वारा प्रबंधकों ने उन्हें सिरोपा और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद हरपाल कौर ने तीन दिवसीय पशुधन मेले तथा जिला स्तरीय किसान मेले में शिरकत की। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले पशुपालकों और किसानों के लिए काफी लाभदायक होते हैं। इनसे पशुपालकों को बेहतर नस्ल के पशु पालने की जानकारी मिलती है। किसानों को अच्छी फसल एवं सहायक धंधों संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने कुश्ती मुकाबलों में पहुंचकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई भी की। इस अवसर पर विधायक गुरदित्त सिंह सेखों, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष गगनदीप सिंह धालीवाल मौजूद रहे। डीसी राहुल चाबा और कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

फ़ोटो 22frd 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें