जालंधर के शहीद कैप्टन मंदीप की 19 साल की बेटी का वीडियो वायरल
- फोटो : amarujala
शहीद कैप्टन मंदीप हैरी की बेटी गुरमेहर कौर ने चल रहे विवाद पर बड़ा बयान दिया है। गुरमेहर ने कहा कि मैं अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती हूं। इसलिए दोबारा अपने इंस्टीट्यूट पढ़ने के लिए चली जाऊंगी।
लंबे इंतजार के बाद अर्बन इस्टेट स्थित कोटी से बाहर आई गुरमेहर ने कहा कि मैं उन लोगों का धन्यवाद भी करना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया। दिन भर मीडियाकर्मी उनकी कोठी के बाहर इंतजार करते रहे। शाम करीब पांच बजे कोठी से एक अज्ञात महिला निकलीं, जिन्होंने कहा कि वे गुरमेहर कौर को बुलाएंगी, लेकिन एक सिर्फ एक मिनट के लिए। उनको बार बार परेशान न किया जाए।
गुरमेहर कौर तभी चंद सेकेंड के बाद कोठी से बाहर निकली, वह तनाव में नजर आ रही थीं। वह अर्बन इस्टेट फेस टू जालंधर में कोठी नंबर 114 में रहती हैं। उनकी मां राजविंदर कौर आबकारी व कराधान विभाग की उच्च अधिकारी हैं। गुरमेहर कौर मंगलवार रात ही दिल्ली से जालंधर पहुंचीं। स्थानीय पुलिस की ओर से दो मुलाजिम उनकी सिक्योरिटी में तैनात कर दिए गए हैं।