फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के दौरान बुजुर्ग को धक्का मारा, मौत

Tue, 23 Jun 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर के गांव चहिल में मंगलवार सुबह झगड़े के दौरान धक्का मुक्की से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने दो भाइयों समेत 5 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



पुलिस को दिए बयान में मृतक राम सिंह(60) के बेटे गुरसेवक सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सवा सात बजे उसका भतीजा राजवीर सिंह अपनी बाइक से काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान घर के सामने रहने वाले गुरप्रीत सिंह,तेजवीर सिंह, अमरजीत सिंह, उसके भाई वीरां सिंह व राजवीर सिंह ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे।



अचानक शोर सुनकर गुरसेवक व उसका पिता राम सिंह भी घर से बाहर निकले और राजवीर सिंह का बचाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान एक आरोपी गुरप्रीत सिंह ने राम सिंह को धक्का मार दिया जिसके चलते वह जमीन पर गिर कर  बेहोश हो गए। परिवार के सदस्यों ने उसे तुरन्त फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया और यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304,341,149 के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें