फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में आधे घंटे तक जमीन पर गिरी रही बुजुर्ग

विज्ञापन
फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में जमीन पर गिरी बुजुर्ग। - फोटो : FARIDKOT
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आपातकालीन कम आइसोलेशन वार्ड में दाखिल 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला बेड से नीचे जमीन पर गिर गई। करीब आधे घंटे तक वह जमीन पर ही पड़ी रही लेकिन ड्यूटी पर तैनात किसी भी स्टाफ सदस्य ने ध्यान नहीं दिया। जानकारी मिलने पर महिला के बेटे ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. राज बहादुर को फोन पर सूचना दी। इसके बाद स्टाफ ने उन्हें संभाला और बाद में किसी अन्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निमोनिया से पीड़ित तलवंडी साबो निवासी अजमेर कौर को उसके परिजन सोमवार दोपहर करीब 2 बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चेकअप करवाने लाए थे। प्राथमिक पड़ताल के बाद अस्पताल प्रशासन ने महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया। महिला के बेटे सुरिंदर पाल ने बताया कि उन्होंने डॉक्टरों से गुहार लगाई थी कि उनकी माता काफी बुजुर्ग हैं और बोल भी नहीं पाती है। ऐसे में उन्हें दवाएं लिखकर घर भेज दिया जाए लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। सुरिंदर पाल के अनुसार वह आइसोलेशन वार्ड के बाहर ही खड़े थे कि एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी माता तो काफी देर से बेड से नीचे गिरी हुई है। उन्होंने वीसी को फोन किया तो उन्होंने कार्रवाई करने का भरोसा दिया, जिसके बाद उनकी माता को वहां से दूसरे वार्ड में भेज दिया गया। मेडिकल अधीक्षक डॉ. राजीव जोशी ने बताया कि महिला निमोनिया की मरीज है जिसका उपचार किया जा रहा है। उसके बेड से गिरे रहने की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें