फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 जून से जिले के सभी सेवा केंद्र सुबह 9 बजे से सांय 4 बजे तक खुलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए सेेवा केंद्रों में समय में बदलाव किया गया है और 7 जून से जिले के सभी सेवा केंद्र सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेवा केंद्रों में सेवा लेने के लिए अग्रिम मंजूरी (अप्वाइंटमेंट) लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि बिना अप्वाइंटमेंट किसी भी आवेदक को सेवा प्रदान नहीं की जाएगी। इच्छुक मोबाइल एप एम-सेवा, कोवा एप, वेबसाइट के जरिए अप्वाइंटमेंट ले सकते है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए लोग अग्रिम अप्वाइंटमेंट की प्रणाली को अपनाएं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से वे सेवा केंद्र की ओर से दिए समय पर सेवा केंद्र पहुंचे और बिना लाइन में लगे अपना काम कम समय में करवा कर घर जा सकते हैं। उन्होंने सेवा केंद्रों को निर्देश दिए कि दस्तावेज हासिल करने वाले प्रार्थियों को कोरियर सर्विस लेने के लिए उत्साहित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें