फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के तीन हफ्ते बाद भी लोगों को नहीं मिल रहा कैश, लोगों का हंगामा

Mon, 05 Dec 2016 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नोटबंदी के तीन हफ्ते बाद भी लोगों को बैंकों से अपने ही रुपये नहीं मिल पा रहे हैं। हालात ये हो गए हैं कि अब लोग बैंक कर्मचारियों और मैनेजरों से उलझना शुरू हो गए हैं। रुपये न मिलने से कई बैंकों में सोमवार को भी लोगों की ओर से हंगामा किया गया। मॉडल टाउन की पीएनबी ब्रांच में तो लोगों की भीड़ ने बैंक मैनेजर को ही पकड़ कर उनकी पिटाई करने की कोशिश की।
विज्ञापन


बैंक स्टाफ ने बीच बचाव करते हुए किसी तरह से मैनेजर का बचाव किया। गोल मार्केट ब्रांच के मैनेजर पर एक महिला ने अभद्र शब्दावली प्रयोग करने का आरोप लगाया। इसके बाद उक्त महिला ने अपने परिजनों को मौके पर बुलाया तो उन्होंने बैंक मैनेजर के साथ धक्का मुक्की करनी शुरू कर दी। स्टाफ ने मुश्किल से मैनेजर को बचाया।

बस्ती दानिशमंदा में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लोग रुपये न मिलने से भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टाफ अपने चहेतों को कैश दे रहा है, वहीं आम आदमी को कैश नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय मिट्ठापुर रोड पर गुरु नानक नगर ब्रांच पंजाब नेशनल बैंक शाखा के उपभोक्ताओं ने रोड जाम कर धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि वह सरकारी कर्मचारी हैं और अपने अकाउंट से अपना वेतन निकलवाने आए थे, लेकिन बैंक कर्मचारी उनसे अभद्र शब्दावली का इस्तेमाल करके उन्हें तंग कर रहे हैं और उन्हें कैश नहीं दे रहे।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि वे सुबह 6 बजे ठंड में बैंकों के बाहर कैश लेने के लिए लाइनों में लग जाते हैं, लेकिन बैंक खुलने पर बैंक कर्मचारियों की ओर से उन्हें कैश नहीं है का कहकर परेशान किया जा रहा है। इससे गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया और धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें