संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। केंद्रीय मॉडर्न जेल में तलाशी के दौरान सात कैदियों व हवालातियों के कब्जे से नौ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
जेल के सहायक अधीक्षक भिवम तेज सिंगला की शिकायत पर पुलिस ने जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, जेल कर्मियों ने विभिन्न बैरकों की तलाशी ली थी। इसी तलाशी के दौरान मोबाइल फोन बरामद हुए। नामजद व्यक्तियों में हवालाती गुरप्रीत सिंह (मोगा), कैदी अर्शदीप सिंह (फिरोजपुर), हवालाती गगनदीप सिंह उर्फ गोरा (श्री अमृतसर साहिब), जगप्रीत सिंह (मोगा), हरजीत सिंह उर्फ मोटा (मोगा), कैदी अर्शदीप सिंह (बरनाला) और हवालाती अमनदीप सिंह (अबोहर) शामिल हैं। डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि सातों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।