जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमित नौ लोगों की मौत हो गई। 105 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 131 और संक्रमितों का आंकड़ा 5176 तक पहुंच गया है।
जालंधर में शनिवार को अचानक मौत का ग्राफ तेजी से बढ़ गया और नौ संक्रमितों की मौत हो गई। कोरोना से मरने वालों में जतिंदर (39) निवासी न्यू राज नगर, अशोक कुमार (65) निवासी फिल्लौर , सुभाष चंद्र (73) निवासी लंबा पिंड चौक, संदीप (40) निवासी गढ़ा, कैलाश (48) निवासी अशोक विहार, नरेश कुमार (80) निवासी बस्ती गुजां, विनोद (52) निवासी करतारपुर, हरजीत (64) निवासी करतारपुर, जरनैल सिंह (47) निवासी पधियाना शामिल हैं।