फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को 1.40 लाख में बेचा, पिता समेत 3 काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिन के बच्चे को 1.40 लाख रुपये में बेचते हुए पुलिस ने पिता और खरीदार महिला समेत 3 लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने बच्चे के पिता मुकेरियां निवासी कमलजीत सिंह के अलावा बच्चे को खरीदने पहुंची गुरदासपुर निवासी सुनंदा और उसके मौसेरे भाई अतुल को काबू किया। पुलिस ने आरोपियों से 1.40 लाख रुपये नकद और एक कार भी बरामद की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एसआई दीपिका को सूचना मिली थी कि सरना छोटी नहर के पास एक छोटे बच्चे का सौदा चल रहा है। अगर अभी दबिश दी जाए तो सभी आरोपी काबू किए जा सकते हैं। इसके बाद एसआई दीपिका मौके पर पहुंची तो वहां सौदेबाजी चल रही थी। एक लड़का पैसे गिन रहा था और महिला बच्चे को उठाकर खड़ी थी। एसआई दीपिका ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस पार्टी को देखकर कार में भागने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस पार्टी ने सभी को मौके पर काबू कर लिया।
एसआई दीपिका ने बताया कि जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि बच्चा कमलजीत सिंह का था, जिसे सुनंदा अपने मौसेरे भाई अतुल के साथ खरीदने आई थी। बच्चा मुकेरियां से लाया गया, गुरदासपुर की महिला उसे खरीदने आई थी। सौदा पठानकोट के सरना छोटी नहर के पास किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि बच्चा 6 दिन का था। एसआई ने बताया कि जो महिला बच्चा खरीदने आई थी उसकी 2 बेटियां थीं। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं, बच्चे को सिविल अस्पताल के चाइल्ड केयर सेंटर में भेजा गया है। उसके बाद उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें