फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद की फेल हो चुकी लीडरशिप को किनारे करने की जरूरत : ढींढसा

विज्ञापन
मुक्तसर के सिटी होटल में बैठक को संबोधित करते सुखदेव सिंह ढींढसा। - फोटो : MUKTSAR
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा शुक्रवार को एक होटल में आयोजित बैठक में शिअद की फेल हो चुकी लीडरशिप को किनारे करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वे लोगों की आवाज बनकर चल रहे हैं, ताकि शिअद को दोबारा सही रास्ते पर ला सकें और पुराने अकाली दल को दोबारा से कायम किया जा सके। लोगों का विश्वास दोबारा अकाली दल में पैदा करना समय की जरूरत है। अकाली दल पंजाब व पंथ का भला करने के समर्थ हैं, लेकिन फेल हो चुकी लीडरशिप को किनारे करने की इस समय सबसे बड़ी जरूरत है। सुखबीर बादल पर बरसते हुए ढींढसा ने कहा कि सुखबीर ने शिरोमणि अकाली दल व एसजीपीसी की कार्यशैली को बिगाड़ दिया है, जिस कारण पंथक संस्थाओं की मर्यादा को बड़ी ठेस पहुंची है। पार्टी में कागजों में ही पद बांटे जा रहे हैं। अकाली दल के प्रधान का चुनाव गैर संवैधानिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें