नवप्रीत के साथ जुड़ा था राजिंदर सिंह उर्फ गंजा
पंजाब पुलिस के डोजियर के मुताबिक, मोहाली में आर्म्स और एनडीपीएस एक्ट में दर्ज केस समेत पंजाब के विभिन्न हिस्सों में वांछित राजिंदर सिंह उर्फ गंजा उर्फ मिट्ठू को जीरकपुर के रीवर डेल एरोविस्टा स्थित फ्लैट से गिरफ्तार करने के बाद उसके कब्जे से 530 ग्राम हेरोइन, .32 बोर की पिस्टल और 4 कारतूस बरामद किए गए थे। गंजा कुख्यात तस्कर और कत्ल के मामलों में गिरफ्तार नवप्रीत सिंह उर्फ नव के साथ मिलकर ड्रग सप्लाई के धंधे से जुड़ा था। राजिंदर सिंह उर्फ गंजा दिल्ली और श्रीनगर से आने वाली नशे की खेप को हासिल करके पंजाब में सप्लाई करता था। ड्रग मनी को हवाला राशि के रूप में नवप्रीत को वापस भेज देता था।