मोगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 12 दिसंबर 2026 को मोगा, बाघापुराना और निहाल सिंह वाला में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसमें समझौता योग्य मामलों का आपसी सहमति से निपटारा होगा।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीलम अरोड़ा ने बताया कि इससे लोगों के समय और पैसे की बचत होती है। लोक अदालत में कोर्ट फीस भी वापस मिलती है और फैसले के खिलाफ कोई अपील नहीं की जा सकती। उन्होंने आम लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।