फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : फिल्लौर पहुंची राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम, फंडिंग के आरोप मामले में दी दबिश

Sat, 13 Mar 2021 03:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
फिल्लौर में एनआईए की टीम ने दबिश दी। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को पंजाब के फिल्लौर में दबिश दी है। जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ और दिल्ली से आई टीम ने फिल्लौर में दो जगहों पर दबिश दी है।बताया जा रहा है कि जांच अधिकारियों को सूचना मिली थी कि अमृतसर जेल में बंद दो नशा तस्कर जेल से ही हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों को फंडिंग कर रहे हैं। वह जेल में फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी सूचना के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने फिल्लौर में दबिश दी। फिल्लौर के एक मर्डर केस में भी इन तस्करों के नाम आए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें