फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: अवैध बूचड़खाने के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम

Tue, 15 Sep 2026 06:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। जिले के अखवाना औद्योगिक विकास केंद्र में चल रहे अवैध बूचड़खाने के विरोध में हिंदू संगठनों ने आज गांव पंगोली में प्रदर्शन किया। उन्होंने अमृतसर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और राजपूत सभा सहित कई संगठन प्रदर्शन में शामिल हुए। वक्ताओं ने सरकार से बूचड़खाना तुरंत बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हिंदू बहुल क्षेत्र में बूचड़खाने के लिए कोई स्थान नहीं है। संगठनों ने बूचड़खाना संचालकों को चेतावनी भी दी। इसके बाद प्रदर्शनकारी मलिकपुर स्थित जिलाधीश कार्यालय पहुंचे। वे जिलाधीश से सभी के सामने ज्ञापन लेने की मांग कर रहे थे। जिलाधीश ने केवल दो-तीन प्रतिनिधियों को अपने कक्ष में बुलाने पर जोर दिया। इससे नाराज होकर प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शनकारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर डटे हुए थे। मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक विशाल चौहान, विश्व हिंदू परिषद के जिला सहसंयोजक रमन ठाकुर, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ठाकुर कारणदीप सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें