संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल उठे हैं। परिसर में बाहर से प्रतिबंधित सामान फेंके जाने का मामला सामने आया। जेल प्रशासन की तलाशी में पैकेटों से नशीले पदार्थ, मोबाइल फोन और तेजधार हथियार बरामद हुए।
इनमें 455 तंबाकू की पुड़िया, नौ मोबाइल, छह सिगरेट की डिब्बियां मिलीं। 60 नशीले कैप्सूल, करीब 90 ग्राम हेरोइन और एक तेजधार तलवार भी बरामद हुई। एक डोंगल, तीन डाटा केबल, दो बैटरियां और दो पाउच कूल लिप भी मिले। जेल प्रशासन ने सामग्री थाना सिटी पुलिस को सौंपी, जिसने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह सामान जेल परिसर के बाहर से फेंके जाने की आशंका है। पुलिस प्रतिबंधित सामान पहुंचाने वालों और जेल की सुरक्षा-निगरानी की जांच कर रही है।