फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पंजाब में 13.60 लाख मतदाताओं के नाम कटे, एसआईआर की अंतिम सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में 13.60 लाख मतदाताओं के नाम कटे, एसआईआर की अंतिम सूची जारी
विज्ञापन

2.01 करोड़ वोटर पुनरीक्षण से पहले के मुकाबले 6.33% घटे वोटर, ड्राफ्ट सूची के बाद दावे-आपत्तियों के निपटारे से 7.06 लाख मतदाता बढ़े
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 पूरा हो गया है। प्रदेश के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूचियां 12 अक्तूबर को प्रकाशित कर दी गईं। पुनरीक्षण से पहले नौ जून तक पंजाब में 2,14,61,043 पंजीकृत मतदाता थे। अंतिम सूची में इनकी संख्या घटकर 2,01,00,727 रह गई है। यानी पहले के मुकाबले 13,60,316 मतदाता कम हो गए हैं। यह कुल संख्या में 6.33 प्रतिशत की गिरावट है। हटाए गए नामों में मृत मतदाताओं, स्थायी रूप से दूसरी जगह जा चुके लोगों और एक से अधिक मतदाता सूचियों में दर्ज नाम शामिल हैं।
दूसरी ओर, अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या अगस्त में जारी ड्राफ्ट सूची से बढ़ी है। 13 अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट सूची में 1,93,94,435 मतदाता थे। दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया के बाद अंतिम सूची में यह संख्या बढ़कर 2,01,00,727 हो गई। यानी ड्राफ्ट सूची के मुकाबले 7,06,292 मतदाता बढ़े हैं, जो 3.64 प्रतिशत की वृद्धि है। इस तरह ड्राफ्ट सूची से अंतिम सूची तक संख्या बढ़ने के बावजूद एसआईआर से पहले के मुकाबले पंजाब में 13.60 लाख मतदाता कम दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) आनिंदिता मित्रा ने सोमवार को अपने कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूचियों की हार्ड और सॉफ्ट प्रतियां सौंपीं। उन्होंने बताया कि अंतिम सूचियां जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) के कार्यालयों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के पास उपलब्ध हैं। इन्हें मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, पंजाब में एसआईआर की अधिसूचना 14 मई को जारी की गई थी और प्रक्रिया 25 जून को शुरू हुई। तीन चरणों में पूरी हुई प्रक्रिया के तहत घर-घर जाकर मतदाताओं का विवरण दर्ज किया गया, ड्राफ्ट सूची प्रकाशित की गई और दावे-आपत्तियों का निपटारा किया गया।
एसआईआर की प्रक्रिया एक नजर में
पुनरीक्षण से पहले: नौ जून तक पंजाब में 2,14,61,043 पंजीकृत मतदाता थे। इनमें 1,11,76,866 पुरुष, 1,02,83,478 महिलाएं और 699 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे।
घर-घर गणना: 25 जून से तीन अगस्त 2026 तक बूथ लेवल अधिकारियों ने मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित किए और उन्हें भरवाकर एकत्र किया।
ड्राफ्ट सूची जारी: 13 अगस्त को प्रकाशित सूची में कुल 1,93,94,435 मतदाता थे।
दावे-आपत्तियां: 13 अगस्त से 12 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया चली। विभिन्न स्तरों पर प्राप्त मामलों की जांच की गई।
35.49 लाख नोटिस: अनमैप्ड और विवरण में त्रुटियां पाए जाने वाले मतदाताओं को कुल 35,49,036 नोटिस जारी किए गए।
86,038 अयोग्य घोषित: आठ अक्तूबर तक सुनवाई और विस्तृत जांच के बाद 86,038 लोगों को कारणयुक्त आदेशों (स्पीकिंग ऑर्डर) के माध्यम से अयोग्य घोषित किया गया।
विज्ञापन

ड्राफ्ट से अंतिम सूची तक बढ़ोतरी: मतदाताओं की संख्या 1,93,94,435 से बढ़कर 2,01,00,727 हो गई। यह 7,06,292 मतदाताओं यानी 3.64 प्रतिशत की वृद्धि है।
अंतिम सूची में लिंगवार संख्या: कुल 2,01,00,727 मतदाताओं में 1,03,76,026 पुरुष, 97,24,195 महिलाएं और 506 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
कुल मतदाताओं में कमी: एसआईआर से पहले की संख्या के मुकाबले अंतिम सूची में 13,60,316 मतदाता कम हैं।
मतदान केंद्र बढ़े: युक्तिकरण के बाद मतदान केंद्रों की संख्या 24,453 से बढ़कर 25,332 हो गई है।

पात्र लोग फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वा सकेंगे
पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनिंदिता मित्रा ने कहा कि जो योग्य व्यक्ति किसी भी कारण से अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद भी उसमें शामिल होने से रह गए हैं या नए मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराना चाहते हैं, वे ईसीआईनेट एप के माध्यम से ऑनलाइन या अपने संबंधित बीएलओ के जरिए फॉर्म नंबर छह भरकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें