फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर लोधी का नगर कीर्तन इस बार सात नवंबर को सजाया जाएगा

विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी में विभिन्न धार्मिक सिख जत्थेबंदियों की बैठक की अध्यक्षता करती हुईं शताब्दी सम? - फोटो : KAPURTHALA
विज्ञापन
श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित पवित्र नगरी सुल्तानपुर लोधी में इस बार सात नवंबर को महान नगर कीर्तन सजाया जाएगा। इस संबंधी इलाके की विभिन्न धार्मिक सिख जत्थेबंदियों की गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में बैठक हुई।
विज्ञापन

इस बैठक के बाद एसजीपीसी की ओर से शताब्दी के इंचार्ज बीबी जागीर कौर ने बताया कि श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर हर साल एक दिन पहले महान नगर कीर्तन सुल्तानपुर लोधी में सजाया जाता है। उसी कड़ी के अंतर्गत इस बार सात नवंबर को महान नगर कीर्तन सजाया जाएगा, जो गुरुद्वारा श्री संतघाट साहिब सुल्तानपुर लोधी से शुरू होकर बाजार में से होते हुए गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में संपन्न होगा। इस बार फैसला किया गया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी साहिब और गुरबानी कीर्तन करने वाले जत्थे की गाड़ी के अलावा बाकी सभी संगत पैदल होंगी, ताकि शहर में ट्रैफिक जाम न हो सके।
उन्होंने बताया कि श्री ननकाना साहब पाकिस्तान से शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन पांच नवंबर को गुरुद्वारा श्री बेर साहिब पहुंच कर संपूर्ण होगा, जिसका सुल्तानपुर लोधी में दाना मंडी के पास समूह शहर और इलाका निवासी संगत की तरफ से शानदार स्वागत किया जाएगा। इस समय मीटिंग में एसजीपीसी सदस्य बीबी गुरप्रीत कौर रूही, जत्थेदार जरनैल सिंह डोगरांवाल, जत्थेदार गुरमीत सिंह बूह, जत्थेदार कुलवंत सिंह मन्नण, जत्थेदार सरवन सिंह कुलार, जत्थेदार शिंगारा सिंह लोहियां, मेजर सिंह संधू शताब्दी सुपरवाइजर, मैनेजर सतनाम सिंह रियाड़, सरबजीत सिंह धुंदा एडिशनल मैनेजर, जरनैल सिंह बुले सुपरवाइजर शताब्दी, भाई सुरजीत सिंह सभराय हेड ग्रंथी, भाई अजमेर सिंह एडिशनल हेड ग्रंथी, कुलवंत सिंह उप मैनेजर और विभिन्न धार्मिक सिख जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें