फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह के चलते हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के गांव रोड़ीकपुरा में वीरवार रात घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने हथौड़े से वार करके अपनी पत्नी और बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया। वहां पत्नी की मौत हो गई और बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना जैतो पुलिस ने केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव रोड़ीकपूरा निवासी सेवक सिंह ने बताया कि उसका पिता मेजर सिंह उर्फ मिठ्ठू शराब पीने का आदी है। नशे के कारण वह घर में लड़ाई झगड़ा करता रहता था। वीरवार रात भी उसका पिता किसी बात को लेकर उसकी माता मलकीत कौर उर्फ भूरो के साथ वाद विवाद कर रहा था। इस दौरान उसके भाई गुरतेज सिंह ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो उसका पिता ने घर में रखे बड़े हथौड़े से उसकी माता व भाई पर धावा बोल दिया और उन पर हथौड़े से कई वार किए।
इस हमले में गंभीर रूप से घायल माता मलकीत कौर उर्फ भूरो तथा भाई गुरतेज सिंह को पहले स्थानीय सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां से हालत गंभीर होने के चलते उन्हें फरीदकोट मेडिकल कालेज अस्पताल रैफर कर दिया गया। इस दौरान उसकी माता मलकीत कौर रास्ते में ही मौत हो गई और भाई गुरतेज सिंह का मेडिकल अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना जैतो प्रभारी इंस्पेक्टर मुख्तयार सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मेजर सिंह उर्फ मिठू सिंह के खिलाफ हत्या व इरादा ए कत्ल की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें