फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई की कोठी के रखवाले ने की युवक की हत्या

Sat, 09 Nov 2013 10:48 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती पीरदाद इलाके में एक एनआरआई की कोठी के रखवाले ने युवक को पीट पीटकर मार डाला और बाद शराब पीकर खुद ही पुलिस को इस वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। मरने वाले युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। एसीपी वेस्ट रविंदरपाल संधू ने बताया कि गुबिंदर सिंह निवासी मकसूदां एनआरआई जसवीर सिंह की ग्रीन एवेन्यू कोठी की देखभाल करता है।

उनके मुताबिक गुबिंदर सिंह ने खुद पुलिस को फोन किया कि उसके हाथों से युवक की हत्या हो गई है। वह पुलिस बल के साथ पहुंचे और पाया कि कोठी में एक युवक की लाश पड़ी हुई थी।
विज्ञापन


गुबिंदर सिंह नशे में धुत्त था। गुबिंदर सिंह इतना ही बता पाया कि यह युवक कोठी में आया था और उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने भी बचाव के लिए उसके साथ मारपीट की तो वह मर गया।
विज्ञापन


युवक की पहचान नहीं हुई है। एसीपी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गुबिंदर सिंह के बारे में इतना ही पता चला है कि वह अपनी पत्नी से झगड़ा कर अलग रहता था। एसीपी संधू का कहना है कि मृतक की शिनाख्त होने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें