नंदाचोर में फास्ट फूड का काम करने वाले 20 वर्षीय युवक का रक्तरंजित शव बुधवार की सुबह बरामद हुआ। थाना बुल्लोवाल की पुलिस ने अज्ञात आरोपियोें पर हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। किया।
मामले की जांच कर रहे एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि मान सिंह ने पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि उसका भाई दिनेश कुमार पगत तीन वर्षो से नंदाचोर में फास्ट फूड की दुकान करता थाष उसका परिवार गांव फत्तोवाल में रहता था। उसने बताया कि दिनेश जब गत रात दुकान बंद करने के बाद घर नहीं आया तो उसके परिवार वाले उसकी तलाश करने लगे। बुधवार की सुबह सैर कर रहे लोगो ने नंदाचोर से सरहाला को जाने वाले मार्ग पर एक रक्त रंजित शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में ले लिया।
इस दौरान की गई जांच में पता चला की शव लापता दिनेश का है। दिनेश के सिर व आंख पर चोट के निशान थे और उसका मोबाइल भी गायब था। पुलिस ने इसके बाद शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टर्माटम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी। केस में किसी को नामजद नहीं किया गया है।