फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: ताजपुर चर्च से एक हफ्ते पहले गायब हुए मुन्नालाल पहुंचे घर, दामाद बोला-भीड़ से घबरा गए थे

Mon, 10 Oct 2022 04:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

मुन्नालाल चर्च में भीड़ देखकर घबरा गए थे, जिससे वह ऑटो लेकर जालंधर सिटी स्टेशन पर पहुंच गए। वहां दो दिन तक उसका इंतजार करते रहे, क्योंकि न उनके पास पैसे थे और न कुछ बता पाने के लिए फोन या नंबर याद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर की ताजपुर चर्च से एक हफ्ते पहले गायब हुए यूपी हाथरस के मुन्नालाल ट्रेन पकड़ कर घर पहुंच गए हैं। इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। थाना लांबड़ा प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि तीन अक्तूबर को ताजपुर चर्च में इलाज कराने आए 50 वर्षीय मुन्नालाल निवासी हाथरस, उत्तर प्रदेश दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चर्च से गायब हो गए थे। 

विज्ञापन


इसके बाद थाना लांबड़ा पुलिस ने मुन्नालाल का इश्तिहार जारी कर तलाश शुरू कर दी। चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान भीड़ इतनी थी कि सीसीटीवी कैमरे में मुन्ना लाल का कुछ भी पता नहीं चला। रविवार देर शाम पुलिस को उनके दामाद आशीष ने बताया कि उसके ससुर मुन्नालाल घर पहुंच गए हैं।

आशीष ने बताया कि मुन्नालाल चर्च में भीड़ देखकर घबरा गए थे, जिससे वह ऑटो लेकर जालंधर सिटी स्टेशन पर पहुंच गए। वहां दो दिन तक उसका इंतजार करते रहे, क्योंकि न उनके पास पैसे थे और न कुछ बता पाने के लिए फोन या नंबर याद था। दो दिन तक सिटी स्टेशन पर इंतजार करने के बाद जीआरपी के मुलाजिमों ने उन्हें ट्रेन से दिल्ली भेज दिया। यहां से मुन्नालाल अपने घर चले गए। आशीष ने बताया कि मुन्नालाल बिल्कुल ठीक है और चर्च प्रबंधकों के खिलाफ गायब करने की दी गई शिकायत वापस लेते हैं। थाना लांबड़ा प्रभारी अमन सैनी ने कहा कि पुलिस पिछले एक हफ्ते से मुन्नालाल को जालंधर में ढूंढ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें