फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalndhar MC Election: जालंधर में शांतिपूर्वक वोटिंग जारी, 677 मतदान केंद्र बनाए, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Sat, 21 Dec 2024 01:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। जालंधर नगर निगम के 85 वार्डों पर शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। जालंधर में इस बार कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। 
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया मतदान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर नगर निगम चुनाव के लिए आज (शनिवार) को मतदान हो रहा है। जालंधर निगम में कुल 85 वार्ड हैं। सभी वार्डों में मतदान हो रहा है। शाम चार बजे तक मतदान होगा और देर रात तक नतीजे घोषित किए जाएंगे। निगम चुनाव के लिए जालंधर में कुल 677 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दोपहर एक बजे जालंधर वेस्ट के विधायक व कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने मतदान किया। प्रशासन ने नगर निगम चुनाव के दौरान 176 संवेदनशील बूथ घोषित किए हैं। छह बूथ अति संवेदनशील हैं। पुलिस प्रशासन ने करीब 2 हजार कर्मचारी तैनात किए हैं। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए हर वार्ड में पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। 

विज्ञापन


जालंधर में इस बार कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। शुक्रवार दिन भर जीत हार के दावे चलते रहे। वहीं सारा फोकस दिग्गजों की सीटों पर है। जालंधर के पूर्व मेयर जगदीश राज राजा और उनकी पत्नी पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिता राज दोनों मैदान में है। उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है, दोनों कभी चुनाव नहीं हारे हैं। वहीं, कांग्रेस छोड़कर आप में आने वाली अरुणा अरोड़ा भी मैदान में है। वह भी कभी चुनाव नहीं हारी हैं और उनकी सीट पर सबकी नजर है। इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुमित शर्मा ने नामांकन वापस ले लिया था।

पूर्व पार्षद शैरी चड्ढा व उनकी पत्नी दोनों अलग अलग सीट से मैदान में है। वहीं बलवीर बिट्टू व उनकी पत्नी दोनों आप की टिकट पर अलग अलग वार्ड में मैदान में है। कभी हार का मुंह न देखने वाले बलराज ठाकुर कांग्रेस की टिकट पर लड़ रहे हैं। वह चौथी बार पार्षद के लिए लड़ रहे हैं। भाजपा छोड़कर आप में आने वाले विनीत धीर, वीरेश मिंटू भी पूर्व पार्षद हैं। पूर्व विधायक राजिंदर बेरी की पत्नी उमा बेरी फिर से मैदान में है। वह 2012 के बाद से चुनाव नहीं हारी हैं।
विज्ञापन


हरशरण कौर हैप्पी अंतिम दिनों में आप छोड़कर कांग्रेस में आई है, वह फिर से मैदान में है। पिछली बार भी वह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीती थी। वहीं पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल भी चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व मेयर सुरिंदर महे के बेटे गौरव महे भाजपा की टिकट पर मैदान में है। कांग्रेस से दूसरी बार रजनी बाहरी फिर से चुनाव मैदान में है। पिछली बार कांग्रेस की टिकट पर पार्षद बनने वाली डॉ. जसलीन सेठी के वार्ड पर काफी केंद्रित है। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कलमजीत भाटिया की पत्नी जसपाल कौर व पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरन बंटी दोनों वेस्ट हलके में मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें