मुक्तसर। थाना सिटी पुलिस ने बूड़ा गुज्जर रोड रजबाहे के पुल के पास चेकिंग के दौरान ट्रांसफार्मरों से तांबा चुराने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी चेकिंग के संबंध में बूड़ागुज्जर रोड स्थित रजबाहे के पास मौजूद थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखे। इनके ऊपर संदेह होने पर पुलिस ने जब दोनों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 25 किलोग्राम तांबा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पूछताछ पर दोनों ने कबूला कि वे तांबा चोरी करते हैं और यह तांबा कहीं से चुरा कर लाए हैं। जांच अधिकारी एसआई रणजीत सिंह ने बताया कि दोषियों की पहचान जोगिंदर सिंह निवासी संधवां (फरीदकोट) तथा मनजीत सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी मचाकी कलां (फरीदकोट) के रूप में हुई है। जिनके खिलाफ थाना सिटी में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।