फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से चार लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक की घास मंडी स्थित शाखा में रुपये जमा करवाने आए व्यक्ति का बैग बैंक से ही एक युवक उड़ा ले गया। बैग में चार लाख 80 हजार रुपये थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोटली रोड पर मूंगफली का काम करने वाले रवि कुमार काली चरण फर्म का कर्मचारी धर्मा चार लाख 80 हजार रुपये लेकर घास मंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रुपये जमा करवाने आया था। यह रुपये उन्होंने राजस्थान से मूंगफली लेने के लिए विक्रेता के खाते में डलवाना था।
कैश लेकर वह बैंक में जमा करवाने के लिए लाइन में लग गया। इस दौरान एक 30 वर्षीय युवक जिसने ऊपर चादर ली हुई थी। वह भी उसके पीछे ही खड़ा हुआ था। धर्मा ने आगे बैग कैश काउंडर के पास रख दिया और वहीं खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पीछे खड़े व्यक्ति ने कैश काउंटर से रुपये वाला बैग उठाया और अपने ऊपर ली चादर के नीचे छिपा लिया और बैंक से भाग निकला। जब धर्मा को पता चला तो उसने बैंक अधिकारियों को बताया। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो मामला साफ हो गया। बैंक अधिकारियों ने इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दे दी। थाना सिटी प्रभारी तेजिंदरपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। तेजिंदरपाल सिंह ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही मामला का हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें