फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मुकेरियां के युवक की अमेरिका में गोलियां मारकर हत्या

Fri, 30 Jun 2023 07:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
नशीला पदार्थ और पैसा न देने पर की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुकेरियां (होशियारपुर)। मुकेरियां के तहत पड़ते गांव अल्लो भट्टी के 27 वर्षीय युवक की अमेरिका के कैलिफोर्निया की विक्टर वैली में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि नशीला पदार्थ और पैसा न देने पर यह वारदात की गई।
विज्ञापन

मृतक के चाचा सुरम सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई अजीत सिंह की 2004 में मौत हो गई थी। उनके दो बेटे परवीन कुमार व अश्वनी कुमार हैं। उनके खानदान के लड़के भी पहले से अमेरिका में रह रहे हैं। 2017 में परवीन कुमार भी विदेश में अपना अच्छा भविष्य बनाने के लिए अमेरिका जाने का मन बनाया। कुछ दिन बाद परवीन पहले से रह अपने चचेरे भाइयों के पास पहुंच गया और सब कुछ ठीक चल रहा था। परवीन को उनकी रिहायश के करीब ही किसी स्टोर में काम मिल गया। रोजाना की तरह वीरवार को विदेश के समय अनुसार रात करीब 8 बजे और भारतीय समय के अनुसार 30 जून शुक्रवार सुबह 8 बजे स्टोर बंद करने का समय था। इतने में एक मेक्सिकन युवक आया और नशा व पैसों की मांग करता है। विदेश के नियमों के अनुसार 18 साल की कम आयु को बिना आईडी देखे कोई भी नशीला पदार्थ देने की अनुमति नहीं। आरोपी बार-बार मना करने पर बहस करने लगा। परवीन बाजू से पकड़कर स्टोर से बहार कर स्टोर बंद करने लगा तो उसने अपने पास रखे हथियार से एक के बाद परवीन के पेट में दो गोलियां दाग दीं। एक घंटे तक परवीन स्टोर बंद कर घर नहीं पंहुचा तो पास में रहते चचेरे भाइयों ने देखा कि परवीन कह रहा था कि मैं स्टोर से आकर खाना बनाता हूं, लेकिन देर होने के बाद जब स्टोर में जाकर देखा तो स्टोर के बहार परवीन बेसुध गिरा पड़ा था। इस घटना को देख बहा की पुलिस को सूचित किया गया। परवीन को अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने परवीन को मृत बता दिया। परवीन का भाई अश्वनी भी तीन महीने पहले परवीन के पास अमेरिका पहुंचा था। परवीन के चाचा ने कहा कि सुबह जब इसकी सूचना विदेश में रहते उनके भाइयों ने दी। उन्होंने पंजाब सरकार व केंद्र सरकार से अपील की है कि भतीजे का शव भारत लाने में मदद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें