सांसद सनी देओल ने कहा कि डीसी ने एडीएम को जांच सौंपी है, जांच रिपोर्ट का इंतजार है। अगर प्रशासन और प्रदेश सरकार ने निष्पक्ष जांच की और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की तो ठीक अन्यथा मामला केंद्र सरकार तक लेकर जाएंगे। मासूम बच्चे की मौत के गुनाहगारों को किसी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग भी जागा, परिवार के 11 लोग होम क्वारंटीन
बच्चे की मौत और सांसद के हस्तक्षेप के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की नींद खुल गई है। बता दें कि बीमार बच्चे को लेकर घूम रहे परिवार के साथ लंदन के डॉ. धीरज भी थे। उन्होंने बच्चे के कोरोना टेस्ट करवाने की मांग की थी। हालांकि एसएमओ समेत अन्य अधिकारियों ने बच्चे में कोरोना के लक्षण न होने की बात कही थी।
परिवार ने बच्चे की मौत के बाद भी सैंपल लेने को कहा पर सिविल अस्पताल प्रबंधन ने सैंपल नहीं लिए। अब नींद से जागे विभाग ने मृतक के घर के बाहर एकांतवास का पोस्टर लगा, 2 परिवारों के 11 लोगों को होम क्वारंटीन किया है।