फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: मां को फोन कर कहा सुबह मिलेगी लाश... और फंदे पर झूल गया कांगड़ा का युवक

Sun, 04 Sep 2022 01:33 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

कांगड़ा वासी निखिल डोगरा (22) कपूरथला के एक होटल में शेफ की ट्रेनिंग ले रहा था। शुक्रवार रात शिफ्ट समाप्त होने के बाद वह वडाला कलां में अपने किराए के कमरे में चला गया। रात में उसने अपनी मां को फोन कर अपनी जान देने की बात कही।
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के एक मशहूर होटल में शेफ की ट्रेनिंग कर रहे कांगड़ा निवासी युवक ने देर रात अपने क्वार्टर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पता चला है कि फंदा लगाने से पहले युवक ने अपनी मां को फोन कर कहा था कि मैं मरने वाला हूं, कल सुबह मेरी लाश मिल जाएगी। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली के जानकारी अनुसार, कांगड़ा वासी निखिल डोगरा (22) कपूरथला के एक होटल में शेफ की ट्रेनिंग ले रहा था। शुक्रवार रात शिफ्ट समाप्त होने के बाद वह वडाला कलां में अपने किराए के कमरे में चला गया। रात में उसने अपनी मां को फोन कर अपनी जान देने की बात कही। मां ने चंडीगढ़ में रह रहे अपने दूसरे बेटे साहिल को फोन कर सारी बात बताई।

साहिल ने निखिल के रूम पार्टनर को फोन कर कमरे में भेजा तो उसका शव पंखे से लटकता पाया। शनिवार सुबह साहिल भी वहां पहुंच गया। साहिल ने बताया कि निखिल अक्सर डिप्रेशन में रहता था। दो वर्ष पहले भी उसने आत्महत्या की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें