फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडर्न जेल कपूरथला के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट पर हमला

Sun, 28 Jun 2015 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडर्न जेल कपूरथला के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट विक्रमजीत सिंह पैंथे पर शनिवार रात अज्ञात दो बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली पैंथे की बाई टांग में लग गई थी। पुलिस ने दोनों अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार शनिवार रात को अपनी पत्नी के साथ जालंधर से कपूरथला वापस जा रहे डिप्टी सुपरिंटेंडेंट विक्रमजीत सिंह पैंथे पर दो बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस दौरान एक गोली उनकी टांग में जा लगी। जांच अधिकारी बस्ती बाबा खेल के एसएचओ सुखजीत सिंह ने बताया कि डिप्टी सुपरिंटेंडेंट की कार पर तीन गोलियों चलाई गई हैं। दो गोलियां ड्राइविंग सीट के दरवाजे को लगी है और एक गाड़ी के फ्रंट साइड वाले बंपर पर चलाई गई।



उन्होंने कहा कि दरवाजे पर लगी एक गोली आरपार होकर डिप्टी सुपरिंटेंडेंट की टांग पर जा लगी थी, वहीं दूसरी गोली दरवाजे के बीच में कहीं गिरी हो सकती है। क्योंकि दरवाजे के अंदर की साइड सिर्फ एक छेद हुआ पड़ा है। वहीं हमलावरों ने गाड़ी के आगे वाले बंपर पर एक गोली चलाई है।
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि गोली इंजन से टकराकर नीचे गिर गई है। पुलिस गाड़ी में गिरी हुई गोलियों को ढूंढने में लगी हुई है, मगर अभी तक गोली नहीं मिल पाई है। एसएचओ ने कहा कि डिप्टी सुपरिंटेंडेंट को लगी गोली घुटने के नीचे टांग को छूकर गई है। आपरेशन के दौरान डॉक्टरों को टांग से गोली नहीं मिली। इससे डिप्टी  सुपरिंटेंडेंट की टांग की हड्डी कुछ हद तक फ्रेक्चर हुई है। एसएचओ सुखजीत सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के  लिए छानबीन कर रही है।


सीसीटीवी फुटेज निकालने में जुटी पुलिस
पत्नी के साथ शॉपिंग करने जालंधर आए थे डिप्टी सुपरिंटेंडेंट
सौरभ खन्ना
जालंधर। एसएचओ सुखजीत सिंह ने कहा कि डिप्टी सुपरिंटेंडेंट विक्रमजीत सिंह पैंथे अपनी पत्नी के साथ इनोवा गाड़ी में कपूरथला से जालंधर आए थे। वह शाम 7:15 पर गुरु नानक मिशन चौक के साथ पड़ते रिलायंस ट्रेंड में शॉपिंग करने गए थे। फिर रात 08:40 पर वहां से निकले। लगभग 9 बजे मॉडल टाउन स्थित प्रकाश बेकरी में सामान खरीदने गए। वहां से 09:45 पर निकलने के बाद मॉडल टाउन के ही एक रेस्तरां से खाने-पीने का सामान खरीदने के बाद 10:25 पर बस्ती बाबा खेल के सर्जिकल कांपलेक्स के पास पहुंचे। वहां पर अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। उन्होंने कहा कि जिन-जिन जगहों पर डिप्टी सुपरिंटेंडेंट गए थे, पुलिस उन सभी जगहों की सीसीटीवी फुटेज निकाल कर जांच करेगी।


हादसे से सहमी डिप्टी सुपरिंटेंडेंट की पत्नी
कपूरथला जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट विक्रमजीत सिंह पैंथे की पत्नी इस हमले से पूरी तरह से सहमी हुई हैं। उन्होंने हमले के संबंध में किसी से कोई बात नहीं की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब डिप्टी  सुपरिंटेंडेंट और उनकी पत्नी शनिवार रात को इनोवा गाड़ी से वापस कपूरथला जा रहे थे तो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने ड्राइविंग सीट के दरवाजे पर दो फायर किए। उन्हें लगा कि किसी ने गाड़ी पर ईंट या पत्थर मारा है। जब गाड़ी को रोका तो पता चला कि डिप्टी सुपरिंटेंडेंट की बाई टांग से खून बह रहा था। गोली लगने के बाद भी डिप्टी सुपरिंटेंडेंट खुद ही गाड़ी चलाकर रात 11 बजे जालंधर के रविदास चौक समीप स्थित घई अस्पताल में पहुंचे। डाक्टरों अनुसार वह खतरे से बाहर हैं और अस्पताल में ही दाखिल हैं।


नहीं देख पाए हमलावरों के चेहरे
बस्ती बाबा खेल के इलाके में अंधेरा अधिक होने से डिप्टी सुपरिंटेंडेंट और उनकी पत्नी हमलावरों के चेहरे नहीं देख पाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बताया कि जब तक उन्हें गोली लगने का पता चला तब तक हमलावर बाइक से आगे भाग निकले थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें